पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारियों ने निकाली आक्रोश रैली

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में कर्मचारियों ने राजधानी देहरादून में विशाल रैली निकाली। देहरादून के परेड ग्राउंड से शुरू हुए इस प्रदर्शन में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मांग की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी ने कहा कि आज उत्तराखंड के 13 जिलों के साथ सुदूर क्षेत्र में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आक्रोश मोर्चा निकाला जा रहा है। देहरादून में विशाल आक्रोश मोर्चा परेड ग्राउंड से कलेक्ट्रेट तक निकाला जा रहा है। हम अपनी पुरानी पेंशन की हक की लड़ाई को लड़ रहे हैं। साथ ही प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी ने कहा कि हम एनपीएस और यूपीएस दोनों का विरोध करते हैं। जब तक पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं होगी तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

 

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours