यूसीसी के लिए बनाई गई कमेटी आगामी 2 फरवरी को सरकार को अपना रिपोर्ट सौंपेगी

  •  यूसीसी को लेकर प्रदेश में एक बड़ा अपडेट आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके कहा है कि यूसीसी के लिए बनाई गई कमेटी आगामी 2 फरवरी को सरकार को अपना रिपोर्ट सौंपेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 5 फरवरी से आयोजित होने वाले आगामी विधानसभा सत्र के दौरान इस ड्राफ्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा और इसके बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। इस पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि 5 फरवरी से विधानसभा का सत्र आयोजित हो रहा है। सदन के पलट पर जब इस ड्राफ्ट को रखा जाएगा उसको देखने के बाद ही कांग्रेस इस पर आगामी निर्णय लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के घोषणा पत्र में यूसीसी का जिक्र नहीं था, लेकिन जब बीजेपी को लगा कि वह चुनाव हार जाएंगे तब उन्होंने यूसीसी को लेकर बयान दिया था।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours