उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा भगवान श्रीराम का आदर्श

1 min read

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश में आस्था और भक्ति का सैलाब देखने को मिल रहा है, जिस तरह से अयोध्या में भारी तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं उसको देखकर हर तरफ माहौल राममय नजर आ रहा है। इससे प्रभावित होकर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स अब अपने आधुनिक मदरसों में भगवान श्रीराम के आदर्श को पढ़ाएंगे। शादाब शम्स ने कहा कि उत्तराखंड के मदरसों मे अब भगवान श्रीराम को पढ़ाया जाएगा। शादाब ने भगवान राम के चरित्र को खूबसूरती से पेश करते हुए कहा कि भगवान राम में बहुत सारी खूबियां थी। उन्होने कहा कि श्रीराम सभी के हैं और उनके जैसा त्याग और तपस्या यदि सभी बच्चे सिखे तो उनके जीवन मे बड़ा बदलाव आएगा। लक्ष्मण जैसा भाई, सीताजी जैसी पत्नी हर किसी के लिए एक उदाहरण हैं कि असल मे जीवन को और रिश्तों को कैसे निभाया जाता है। शादाब ने कहा कि लोगों को राम चाहिए ना कि औरंगजेब, वह औरंगजेब जिसने अपने पिता को सलाखों के पीछे डाल दिया और इसी को देखते हुए हमने फैसला लिया है कि हम अपने मॉडर्न मदरसों में जो कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से खोलने जा रहे हैं, उसमें मोहम्मद साहब के साथ-साथ श्रीराम को भी पढ़ाएंगे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours