सत्ताधारी दल के नेताओं और विधायकों के समय -समय पर वायरल हो रहे वीडियो न केवल सत्ताधारी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे हैं बल्कि विपक्ष को भी सरकार पर बीजेपी पर हमला बोलने का मौका दे रहे हैं। हम बात पार्टी के छूटभैय्ये नेताओं की नहीं बल्कि काफी वरिष्ठ नेताओं यानी विधायक और मंत्री की बात कर रहे हैं। पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा युवक से मारपीट का वीडियो सामने आया और अब ऐसा ही कुछ बीजेपी के लैंसडाउन विधानसभा से विधायक दिलीप रावत का सामने आया है। मामला बीजेपी समर्थक की गाड़ी का चालान होने का है। इस मामले में लैंसडाउन के बीजेपी विधायक दिलीप रावत काफी नाराज हो गए उन्होने परिवहन विभाग के अधिकारी को पहले खरी खोटी सुनाई। इसके बाद विधायक दिलीप रावत ने बीच सड़क पर ही अधिकारी को थप्पड़ मारने के लिए हाथ भी उठा दिया।बीजेपी विधायक दिलीप रावत और परिवहन अधिकारी हरीश सती के बीच हुए इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अब विपक्ष ने इसको मुद्दा बनाते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। विपक्ष का कहना है कि सत्ताधारी पार्टी के नेता बेलगाम हो गए हैं।
गाड़ी का चालान होने से भड़के बीजेपी विधायक, विधायक दिलीप रावत के समर्थक का कटा था चालान
Posted on by AJAY PANDEY
1 min read

+ There are no comments
Add yours