मतदाता जागरूकता अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधित करेंगे

  1. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पूरे देश में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधित करेंगे। उत्तराखंड में भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए तमाम तैयारियां की जा रही हैं। एक ओर राजधानी के गांधी पार्क में बड़ा आयोजन होगा तो वहीं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का काम किया जाएगा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर कहा कि भारत में युवा मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है और युवाओं के साथ अन्य आयु वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करने और इस अभियान में अधिक संख्या में हिस्सेदारी करने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्चुअल सुनने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं और यह कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहेगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours