अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश से लोग दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं। उत्तराखंड से भी काफी संख्या में लोग अयोध्या जा रहे हैं। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या के लिए उत्तराखंड से पहले ही रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ अब परिवहन निगम की ओर से भी बसों का संचालन शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड से अयोध्या को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागरिक उद्यान मंत्री से बातचीत कर ली है। इसके अलावा अयोध्या में उत्तराखंड भवन के लिए जमीन की स्वीकृति मिल गई है और जल्द ही वहां पर उत्तराखंड भवन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
+ There are no comments
Add yours