आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उत्तराखंड से भारी तादाद में लोग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से अयोध्या के लिए हवाई सेवा और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बस सेवा शुरू करने की वकालत की है। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दे दिए हैं। ऐसे में कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि पूरे देश से भारी संख्या में लोग अयोध्या पहुंचेंगे, लेकिन धार्मिक लोगों को और संतो के लिए वहां पर निमंत्रण पत्र में केवल एक व्यक्ति को साथ लेने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने पुरी के शंकराचार्य का हवाला देते हुए कहा कि पुरी के शंकराचार्य को जो निमंत्रण भेजा गया है उसमें उनको केवल एक व्यक्ति को ही साथ लाने के लिए कहा गया है, जो उचित नहीं है। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कई सवाल उठाए हैं।
+ There are no comments
Add yours