केंद्र में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाने के लिए उत्तराखंड बीजेपी लगातार रणनीति में जुटी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इन दिनों दीवार लेखन और पार्टी के चुनाव चिन्ह की पेंटिंग करके लोगों से बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कवायद में जुटे हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दीवार लेखन के बाद कहा कि पूरा देश भाजपामय हो गया है। उन्होंने कहा कि कमल का निशान धार्मिक निशान है। पूरा संसार कमलमय हो रहा है। कमल के फूल पर लक्ष्मी जी विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अब टूरिज्म बढ़ाने जा रहा है। अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है, नॉर्थ और साउथ कोरिया, इंडोनेशिया से मलेशिया कंबोडिया से लोग अयोध्या आएंगे। सतपाल महाराज ने कहा कि राम का प्रभाव पूरे साउथ एशिया में है। 22 जनवरी को सभी लोग अयोध्या आ रहे हैं, जिन लोगों ने राम मंदिर के लिए कुर्बानी दी उन सबको प्रणाम करता हूं। हम लोगों को निमंत्रण है हम 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे।
बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कवायद
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours