मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय नई टिहरी भ्रमण के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने 2 किमी लंबे विशाल रोड शो में भी भाग लिया। रोड शो के दौरान हज़ारों की संख्या में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने हज़ारों की संख्या में नई टिहरी पहुँचे स्थानीय जनता, महिला स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं का स्वागत के लिए आभार जताया।
+ There are no comments
Add yours