देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित महिंद्रा शोरूम से हुई 32 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जोकि इससे पहले भी चोरी के 2 मामले में जेल जा चुका है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी के कब्जे से 31 लाख रुपये से अधिक का कैश बरामद हुआ है और कुछ पैसे आरोपी ने खर्च कर दिए। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने कुछ पैसों को अपनी बहन के घर छुपाया था और तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से कैश बरामद हुआ।
+ There are no comments
Add yours