पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का दावा, चार राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार

0 min read

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे कल 3 दिसंबर को सामने आ जाएंगे। काउंटिंग से पहले सामने आए एग्जिट पोल को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। हरीश रावत ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। वहीं बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने कहा है कि तेलंगाना और मिजोरम को छोड़कर तीन राज्यों की बात की जाए तो दो राज्यों में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। लेकिन मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बीजेपी बनाने जा रही है। विनोद चमोली ने साफ शब्दों में कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी या कांग्रेस कोई भी सरकार बन सकती है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours