रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण रोकने और शहर के सौंदर्यकरण के लिए नई शुरुआत की
गई है। प्राधिकरण के द्वारा फ्लाई ओवर के नीचे खाली पड़े स्थानों पर पार्किंग, बास्केटबॉल और बैडमिंटन के मैदान डेवलप किए जाएंगे हैं। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने शंकराचार्य चौक पर निर्माणधीन कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तय समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अंशुल सिंह ने बताया कि हरिद्वार में फ्लाई ओवर के नीचे खाली पड़े स्थानों पर पार्किंग और खेल के मैदान डेवलप किए जा रहे हैं। पहले चरण में शंकराचार्य चौक पर फ्लाई ओवर के नीचे ही बैडमिंटन, बास्केटबॉल और पार्किंग बनाई जा रही है। इसके बाद उत्तरी हरिद्वार में भी ऐसे ही पार्क और खेल के मैदान बनाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि इस योजना से फ्लाई ओवर के नीचे होने वाले अतिक्रमण पर रोक लगेगी और शहर के लोगों को स्वच्छ वातावरण में खेलने का मौका भी मिलेगा।
रुड़की विकास प्राधिकरण ने अतिक्रमण रोकने और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए की नई शुरुआत

+ There are no comments
Add yours