सिलक्यारा टनल हादसे में 41 मजदूरों को नई जिंदगी देने वाले 12 रेट माइनर्स का मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें सरकार के द्वारा प्रोत्साहन राशि के तौर पर 50-50 हजार रुपए के चेक भी वितरित किए गए। सीएम धामी ने कहा कि जब सारे देश और विदेश की मशीनरी टनल में रेस्क्यू कार्य कर रही थी उसी वक्त अंतिम दौर में इन रैट माइनर्स का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अपने कार्य के बल पर 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला। साथ ही उन्होंने बताया कि आपदा के समय में जब भी इनकी जरूरत होगी तो सरकार निश्चित ही इनसे सहयोग लेगी।
रैट माइनर्स को सीएम धामी ने किया सम्मानित
Posted on by AJAY PANDEY
1 min read

+ There are no comments
Add yours