उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। सीएम धामी ने कहा कि अयोध्या में देश-विदेश के लोगों के साथी उत्तराखंड से भी भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने भी उत्तर प्रदेश सरकार से आगरा किया था कि अयोध्या में उत्तराखंड के गेस्ट हाउस बनाने के लिए भूमि मुहैया कराई जाए। कम धामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में उत्तराखंड के गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए भूमि की स्वीकृति दे दी है और जल्द ही अब उस पर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में विशाल प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इसके साथ ही साथ देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रामलला की दर्शन करेंगे और समारोह का हिस्सा बनेंगे।
अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का गेस्ट हाउस
Posted on by AJAY PANDEY
1 min read

+ There are no comments
Add yours