आगरा में एक महिला ने अपने पति को बिजली के करंट से तड़पा-तड़पा कर मार डाला। महिला दो दिन तक उसके शव के साथ रही। जब महिला को पछतावा हुआ तो उसने पुलिस को फोन करके पूरी बात बताई। महिला ने अपने पति नीरज कुशवाह (35) को बिजली के तारों से बांधकर उसके हाथ-पैरों में करंट लगाया। इससे वह तड़प-तड़प कर मर गया। महिला ने बताया कि उसका पति शराब का नशा करता था और उससे झगड़ा करता था। महिला ने कहा कि उसने पति को सबक सिखाने के लिए ऐसा किया था, लेकिन वह मर गया।
+ There are no comments
Add yours