पहाड़ से एक दुखद खबर सामने आ रही है लगातार सड़क दुर्घटनाओं के बाद आज सुबह फिर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ओखलकांडा में आज एक मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 11 लोग सवार थे । मैक्स कार अधौडा़ से हल्द्वानी को आ रही थी जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया जिनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है । शुक्रवार सुबह अधौडा़ से हल्द्वानी को आ रही थी और अनियंत्रित होकर 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घायलों को एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया। घायलों को स्थानीय लोग रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचा रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा है और रेस्क्यू अभियान में जुटा हुआ है।
नैनीताल जिले में सड़क दुर्घटना 8 की मौके पर मौत
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours