हरिद्वार के जिलाधिकार धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को बैरागी कैम्प के ग्राउण्ड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जॉयरोकॉप्टर k परीक्षण उड़ान का सफलतम शुभारम्भ किया। उन्होंने स्वयं साहसिक जॉयरोकॉप्टर में उडान भी भरी।
जॉयरोकॉप्टर एक प्रकार का छोटा हैलीकॉप्टर है, जिसका उपयोग उत्तराखण्ड के पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि शीघ ही उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा जॉयरोकॉप्टर द्वारा हिमालयन सफारी आयोजित कराई जायेगी।
जॉयरोकॉप्टर से कराई जाएगी हिमालयन सफारी
Posted on by AJAY PANDEY
1 min read

+ There are no comments
Add yours