हरिद्वार में 5 साल पहले रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को उत्तराखंड एसटीएफ ने 5 साल बाद पकड़ लिया। 5 वर्ष पहले हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में एक रेप की वारदात हुई थी। वारदात के बाद घटना में शामिल एक आरोपी को घटना के कुछ वक्त बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था।हालांकि 2 आरोपी पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गए थे। पुलिस ने इन पर 50 -50 हज़ार का इनाम भी घोषित किया था। अब 5 साल बाद दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। एक आरोपी को 15 दिन पहले बिजनौर से गिरफ्तार किया गया है, जो साधु बनकर एक मंदिर में रह रहा था। वहीं दूसरे आरोपी को हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
5 साल बाद पकड़ा गया रेप का आरोपी
Posted on by AJAY PANDEY
1 min read

+ There are no comments
Add yours