उत्तरकाशी आपदा राहत कार्य हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की त्वरित तैनाती

 

 

उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की तत्काल तैनाती की गई है।

 

*भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री प्रदीप कुमार राय, श्री अमित श्रीवास्तव (प्रथम) एवं श्री सुरजीत सिंह पंवार,* सहित *10 पुलिस उपाधीक्षकों* को तत्काल उत्तरकाशी भेजा गया है, जो राहत एवं समन्वय कार्यों का नेतृत्व करेंगे।

 

साथ ही आपदा प्रबंधन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु *”सेनानायक IRB द्वितीय श्रीमती श्वेता चौबे के नेतृत्व में 40वीं वाहिनी पीएसी के विशेष आपदा राहत दल (ई कंपनी) तथा आईआरबी द्वितीय, देहरादून* की सी कंपनी को भी उत्तरकाशी रवाना किया गया है।

 

इसके अतिरिक्त, *देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी एवं टिहरी जनपदों से कुल 160 पुलिसकर्मियों (निरीक्षक से आरक्षी स्तर तक) को आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के साथ प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है,* जिससे स्थानीय प्रशासन को तेजी से सहयोग प्रदान किया जा सके।

 

इन त्वरित, समन्वित और सुदृढ़ प्रयासों का उद्देश्य आपदा प्रभावित क्षेत्र में जनहानि को न्यूनतम करते हुए राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों को शीघ्रता एवं प्रभावशीलता के साथ संपन्न कराना है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours