उत्तराखंड सरकार राज्य कि स्वास्थ्य सेवाओं और सुदृढ़ करने पर विशेष फोकस कर रही है। हाल ही में हुए इन्वेस्टर समिट में 
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 18000 करोड रुपए के एमओयू साइन
हुए हैं। इससे प्रदेश के कई अस्पतालों को पीपीपी मोड में संचालित किया जाएगा ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।
उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर राजेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निजी क्षेत्र के सहयोग की जरूरत है। राज्य सरकार ने हरिद्वार मेडिकल कॉलेज, हर्रावाला देहरादून स्थित 300 बेड के सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल, हल्द्वानी स्थित 200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के साथ ही हरिद्वार स्थित 200 बेड के एमसीएच सेंटर को लीज-ऑन एंड ट्रांसफर मॉडल पर निजी क्षेत्र के सहयोग से संचालित करने का फैसला किया है।
+ There are no comments
Add yours