राजधानी देहरादून में बढ़ते जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए दून पुलिस अब टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी। देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक और ट्रैफिक नियमों के उलंघन करने वालो के खिलाफ सख्ती की जाएगी। देहरादून पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों का चालान करेगी। देहरादून में ड्रोन को आधिकारिक तौर पर ट्रैफिक पुलिस में शामिल कर लिया गया है। अब से देहरादून में ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालो की खैर नहीं होगी। ड्रोन के माध्यम से देहरादून में पुलिस ट्रैफिक पर नजर रखेगी और ट्रैफिक उलंघन करने नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने और क्राइम करके भागने वालो पर पुलिस शिकंजा कसेगी। इसके लिए ड्रोन के साथ एक पुलिस टीम के साथ टेक्निकल टीम भी काम करेगी और नियमों का उलंघन करने वालो का चालान कर ऑनलाइन चालान उनके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा। राजधानी दून में जिस तरह से मुख्य इलाके लगातार जाम में रहते हैं और इन जगहों पर आने वाले राज्यों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है ऐसे में पुलिस का यह प्रयास काफी हद तक सफल रह सकता है।
देहरादून पुलिस अब टेक्नोलॉजी का करेगी इस्तेमाल, ड्रोन के जरिए होगी ट्रैफिक की निगरानी
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours