विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

 

भाजपा ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बदरीनाथ विधानसभा से राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं मंगलौर विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना को बीजेपी ने मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि करतार सिंह भड़ाना और राजेंद्र भंडारी दोनों लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे। 10 जुलाई को दोनों विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। 2022 में बदरीनाथ विधानसभा सीट से राजेंद्र भंडारी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे और उनके भाजपा में शामिल होने से यह सीट खाली हुई है। जबकि मंगलौर सीट बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन से सीट खाली हुआ है। बीजेपी ने दावा किया है कि दोनों ही विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत होगी। वहीं कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के पास अपने कैडर का कोई प्रत्याशी नहीं है और वह आयातित प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours