ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि राज्य गठन के बाद एनडी तिवारी की सरकार में बिना किसी इनवेस्टर समिट के सिडकुल की स्थापना हुई जिसका लाभ लोगों को बड़े पैमाने पर मिला। लेकिन भाजपा सरकार यह नहीं बता रही है कि 2018 में कितने इंवेस्टर्स यहां आए और कितने यहां से छोड़कर चले गए। ऊर्जा प्रदेश होते हुए भी हम 24 घंटे ऊर्जा उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। अन्य प्रदेशों के मुकाबले हमारे प्रदेश में ऊर्जा दर ज्यादा है। करन माहरा ने कहा कि एक तरफ तो सरकार इनवेस्टर समिट की बात कर रही है और दूसरी तरफ जो छोटे-छोटे व्यापारी जो सड़कों के किनारे ठेली लगाकर अपना घर चलाते हैं उन्हें पिछले 7 दिन से हटा दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे इनवेस्टर समिट का क्या फायदा है।
+ There are no comments
Add yours