बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे मांग की है। राजधानी देहरादून में पूर्व विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विधायक उमेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक चैंपियन ने वीडियो और कुछ तस्वीरें जारी कर उमेश कुमार पर एक महिला के शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले की दिल्ली कोर्ट में 14 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक उमेश कुमार का यह कारनामा देवभूमि उत्तराखंड को संसार करने वाला है। पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन और खानपुर के वर्तमान निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच लंबे समय से तल्खी चली आ रही है।
चैंपियन ने उमेश पर लगाए गंभीर, मांगा इस्तीफा
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours