उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी के तहत विकसित किया जा रहा है और राजधानी दून को स्मार्ट बनने की हर स्तर से कवायद लगातार जारी है। राजधानी दून के प्रमुख मार्ग राजपुर रोड स्थित दिलाराम बाजार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी और शासन के वरिष्ट अधिकारी मौजूद रहे। सीएम धामी ने कहा कि जिस स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है यह मार्ग राजधानी देहरादून का मुख्य मार्ग है। सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्रपति आवास, राज भवन, सीएम आवास सभी यहां से नजदीक हैं। इस मार्ग पर देश-विदेश से आने वाले लोग भी गुजरते हैं। राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन मान और शान का प्रतीक है और इसको देखकर युवाओं के मन में एक आदर्श का भाव जागृत होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
Posted on by AJAY PANDEY
1 min read

+ There are no comments
Add yours