8 और 9 दिसंबर को राजधानी देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इन्वेस्टर्स समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन मिलने जा रहा है, जिसने उम्मीद है कि राज्य के भीतर बड़े उद्योगपति समूह निवेश करेंगे। सीएम धामी ने कहा की अभी तक निवेश के लिए अच्छा उत्साह देखने को मिला है। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश में ढाई लाख करोड रुपए के उद्योगों को स्थापित करने का टारगेट रखा है, जबकि इन्वेस्टर समिट से पहले ही ढाई लाख करोड रुपए से अधिक के निवेश के करार विभिन्न औद्योगिक घरानों से अब तक कर लिए गए हैं।
उत्तराखंड को मिलेगा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का मार्गदर्शन
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours