आपदा प्रबंधन सचिव से भारी बारिश के चलते हालातो का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा

– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के संबंध में आज देर रात्रि सचिव आपदा प्रबंधन से फोन पर वार्ता कर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन, NDRF एवं SDRF की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। आपदा की दृष्टि से राज्य में जो संवेदनशील क्षेत्र हैं उनकी मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

मौसम विभाग द्वारा कई स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी लोगों से अपील की है कि समस्त प्रदेशवासी आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से निकलें। उन्होंने कहा है कि प्रदेशवासियों एवं राज्य में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours