वक्फ़ बिल का विरोध करने वालों पर भड़के शादाब शम्स

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने वक्फ बिल का विरोध करने वालों को को कहा है कि वह मुसलमान नहीं है बल्कि वह राजनीतिक मुसलमान हैं। उन्होंने कहा कि सभी वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की SIT या CBI से जांच की जाए। शादाब शम्स ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करते हुए कहा कि उत्तराखंड में कई ऐसी वक्फ बोर्ड की संपत्तियां हैं, जिन पर लोग कब्जा जमाए बैठे हैं। सालों से उन संपत्तियों पर व्यवसाय कर रहे हैं। शम्स ने कहा कि यह सिर्फ उत्तराखंड में नहीं है, बल्कि देश के सभी राज्यों में जहां भी वक्फ बोर्ड गठित है वहां बड़े स्तर के घोटाले हुए हैं और यदि इन पूरे मामलों की ठीक से जांच कर दी जाए। तो यह सबसे बड़ा घोटाला निकलकर सामने आएगा। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों की संपत्ति की भी जांच की मांग उठाई।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours