उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक, UCC की नियमावली को मंजूरी

 

उत्तराखंड कैबिनेट ने UCC नियमावली को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) नियमावली को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच गए थे तब हमने जनता से वायदा किया था कि सरकार बनने के बाद हमारा पहला कदम उत्तराखंड में UCC लागू करने का होगा। सरकार बनने के बाद हम UCC का विधायक लाया। UCC ड्राफ्ट कमेटी बनाई गई और आज कैबिनेट की बैठक में UCC के नियमावली को मंजूरी दी गई है। हम प्रदेश में UCC लागू करने जा रहे हैं।आपको बता दें कि UCC के लागू होने से उत्तराखंड में नागरिकों के लिए समान कानून लागू होगा। UCC कानून में सभी धर्म, जाति और वर्ग के लोगों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किया गया है। सीएम धामी ने इस नियमावली को राज्य के विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours