काफी इंतजार के बाद अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री धामी के साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी श्री अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है। उत्तराखंड से हजारों की संख्या में भक्ति लगातार अयोध्या में भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे।
रामलला के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, साथ में कैबिनेट के सभी सहयोगी भी मौजूद
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours