धामी सरकार ने मदनी के ट्रस्ट की 20 एकड़ जमीन की जांच के दिए आदेश

 

उत्तराखंड में लैंड जिहाद का मुद्दा गरमा गया है। देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के पास 20 एकड़ जमीन के फेराफेर का आरोप है, जो शेखुल हिंद एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर है। आरोप है कि जमीन को छोटे प्लॉट्स में बांटकर विशेष समुदाय को बेचा जा रहा है, जिससे मुस्लिम बस्ती बसाने की कोशिश हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि डेमोग्राफी बदलने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी लैंड जिहाद में शामिल होगा, उसकी खैर नहीं होगी। धामी ने स्पष्ट किया कि देवभूमि में जिहाद की कोई जगह नहीं है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours