उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर अब सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पिछले एक साल से प्रदेश के निकायों में प्रशासक सारा कामकाज देख रहे हैं, क्योंकि नए बोर्ड के गठन को लेकर समय से चुनाव नहीं हो पाए। आपको बता दें कि उत्तराखंड में 102 निकाय हैं जिनमें से 99 निकायों में चुनाव होते हैं और तीन निकायों में शासन की ओर से प्रशासकों की नियुक्ति की जाती है। ऐसे में पिछले साल दिसंबर के महीने में प्रदेश के सभी निकायों का कार्यकाल समाप्त हो गया था और उसके बाद से ही चुनाव को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि निकाय चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और निकायों के आरक्षण को लेकर कार्य चल रहा है जल्द ही निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा।
+ There are no comments
Add yours