उत्तराखंड के अस्पतालों में अब तीमारदारों को भी भोजन मुहैया कराने की कवायद शुरू की जा रही है

उत्तराखंड के अस्पतालों में अब तीमारदारों को भी भोजन मुहैया कराने की कवायद शुरू की जा रही है. इसके लिए इस्कॉन ने यह बीड़ा उठाया है. देहरादून के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल में यह व्यवस्था शुरू की जा रही है. आपको बता आपको बता दें

राजधानी देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को सरकार निशुल्क भोजन नहीं उपलब्ध करा पाती है। ऐसे में इस्कॉन ने फूड फॉर लाइफ के तहत अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों को मध्यान भोजन निशुल्क मुहैया करने की पहल की है. उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत दून अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और इस्कॉन की पहल की प्रशंसा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को खाना दिया जाता है, लेकिन उनके साथ आने वाले परिजनों के लिए भोजन उपलब्ध नहीं हो पाता है. इसलिए इस्कॉन ने प्रत्येक दिन जितने भी तीमारदार अस्पताल में आएंगे उनके लिए निशुल्क भोजन की पहल की है। धन सिंह रावत का कहना है कि इस्कॉन के निदेशक ने प्रदेश में दो संस्कृत महाविद्यालयों की मांग की है, सरकार उनको दो संस्कृत विद्यालय भी देने जा रही है. इसके साथ ही निकट भविष्य में इस्कॉन के किचन के लिए सरकार की ओर से जमीन भी उपलब्ध कराई जाएगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours