हिमनद झीलों पर मंडरा रहे खतरे पर अध्ययन जारी

 

 

हिमालई राज्यों में हिमनद झीलों पर खतरे को लेकर केंद्र सरकार काफी सतर्क नजर आ रहा है। उत्तराखंड में भी पांच हिमनद झीलों पर मंडरा रहे संकट को देखते हुए सर्वेक्षण कर आपदा न्यूनीकरण से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए कई संस्थाओं के विशेषज्ञों की दो टीमें गठित की गई हैं। आपको बता दें कि हिमालयी राज्यों में ऐसी 188 हिमनद झीलें चिन्हित की गई हैं। इनमें उत्तराखंड की 13 झीलें भी शामिल हैं, जिनमें से पांच को जोखिम की दृष्टि से अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। एनआईएच रुड़की, जीएसआइ लखनऊ, आईआईआरएस देहरादून, यूएसडीएमए व यूएलएमएमसी की टीम संयुक्त रूप से दो हिमनद झीलों का अध्ययन व सर्वेक्षण कर रही है। टीम में सी-डेक पुणे, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलाजी, आईआईआरएस देहरादून, यूएसडीएमए व यूएलएमएमसी के विशेषज्ञ शामिल हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours