केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस काफी सक्रिय नजर आ रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि इस उप चुनाव में कांग्रेस के पास कई मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केदारनाथ धाम मंदिर बनाने और केदारनाथ धाम यात्रा में डिस्टरबेंस पैदा करने जैसे मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेर रही है। इसके अलावा भी कई ऐसे मुद्दे हैं जिनको लेकर कांग्रेस जनता के बीच जा रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यह भी कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। ऑल वेदर रोड का कार्य कांग्रेस की पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार के समय शुरू हुआ था जिसे अब उत्तराखंड सरकार आगे बढ़ा रही है। इसी तरह से कई अन्य कार्य भी हैं जो सरकार मौजूदा वक्त में होती है वह उसे आगे बढ़ती है। उन्होंने दावा किया कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत होगी।
+ There are no comments
Add yours