उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाकर चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच भ्रम फैलाकर चुनाव जीतना चाहती है। सौरभ बहुगुणा ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी ने काफी सोच समझकर पूर्व विधायक आशा नौटियाल को टिकट दिया है। आशा नौटियाल जन-जन की नेता हैं। केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों और सत्ताधारी पार्टी के साथ रहकर क्षेत्र के विकास के बारे में जनता सोचती और जानती है। जनता को पता है कि सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में रहकर क्षेत्र का अधिक विकास हो सकता है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व विधायक मनोज रावत पर आरोप लगाया कि उन्होंने पूर्व में विधायक रहते हुए विधायक निधि तक नहीं खर्च की।
+ There are no comments
Add yours