टिहरी जिले के कोट गांव के 28 परिवारों का किया जा रहा है विस्थापन

– टिहरी गढ़वाल जिले में बालगंगा तहसील के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में स्थित कोट गांव में पिछले कई वर्षों से भूस्खलन जारी है, जिसको देखते हुए ग्रामीणों का विस्थापन किया जा रहा है। ग्राम कोट के 28 परिवारों के विस्थापन की कार्रवाई वर्तमान में की जा रही है। कोट गांव टिहरी जिले के बालगंगा तहसील में आता है। भू-वैज्ञानिकों ने ग्राम कोट में कई स्थानों पर भूस्खलन के क्षेत्र विकसित होने की बात कही है। इससे क्षेत्र में किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से विस्थापन के लिए प्रस्तावित भवनों और नवनिर्मित भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के समीप कोई भी परिवार निवास न करें इसके लिए 28 प्रभावित परिवारों का विस्थापित किया जा रहा है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि कोट गांव के प्रभावितों की शिफ्टिंग का कार्य जारी है। जिलाधिकारी ने जितने धनराशि की मांग की थी वह दे दी गई है। सभी को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किया जा रहा है।

बाइट- विनोद कुमार सुमन, सचिव आपदा प्रबंधन

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours