उत्तराखंड वन विभाग में पिछले लंबे समय से कई मामलों में भ्रष्टाचार की खबरें सामने आ रही हैं। विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के मामलों में भी विवाद की खबरें आ रही थी। ऐसे में विभागीय मंत्री सुबोध उनियाल ने इस पर कड़ा एक्शन लिया है। हालांकि पूर्व में विभाग में भ्रष्टाचार के मामलों के चलते वन मंत्री हरक सिंह रावत सहित तमाम अधिकारी इस समय जांच के घेरे में हैं। ऐसे में प्रदेश के वन मंत्री अब अधिकारियों को परफॉर्मेंस बेस पर पोस्टिंग की वकालत कर रहे हैं। उनका मानना है कि अधिकारियों को उनकी क्षमता के अनुसार विभागीय पोस्टिंग दी जाए तो वह और बेहतर कार्य कर सकेंगे। वन मंत्री सुबोध उनियाल का यह भी कहा कि वन विभाग में ट्रांसफर एक उद्योग बन गया था जिसे समाप्त किया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारियों की क्षमता के अनुसार ही उसकी पोस्टिंग की जाएगी तो वह उस जगह पर जाकर बेहतर काम करेगा।
+ There are no comments
Add yours