मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सीएम धामी बोले नई उपलब्धियों को हासिल कर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड लगातार नई उपलब्धियों को हासिल कर रहा है। सीएम धामी ने सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस करके भू कानून और यूसीसी के मुद्दे पर मीडिया से उन्होंने बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने कहा कि बेरोजगारी दर उत्तराखंड की 4 फीसदी से ज्यादा कम हुई है। नीति आयोग के आंकड़े में हम नंबर एक पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह कालखंड उत्तराखंड का है अब स्टार्ट अप के मामले में हमने काफी अच्छी सफलता की है। 17 हजार भर्ती बिना विवाद के सकुशल सम्पन्न हुई है। उत्तराखंड में भू कानून पर सीएम धामी ने बड़ा ऐलान किया है। पूर्व में 250 गज जमीन खरीदने का प्रावधान था। ऐसे लोगों की अब सूची तैयार हो रही है, जिन्होंने गलत जानकारी से जमीन खरीदी है वो जमीन अब सरकार में निहित होगी। सीएम धामी ने कहा कि जानकारी में आया की लोगों ने एक ही परिवार के अलग-अलग सदस्यों के नाम से जमीन खरीद लिए। 12 एकड़ की अधिकतम सीमा खत्म की गई थी इन प्रावधान की भी जांच कर इन्हे खत्म किया जाएगा। सीएम ने कहा कि जो कानून में 2017 में बदलाव किए गए उसके परिणाम अच्छे नहीं आए।

उत्तराखंड के मूल उद्देश्य को बचाना है, लेकिन उद्योग, रोजगार, शिक्षा में काम करने वालो को परेशान होने की जरूरत नहीं है, जिन लोगों ने जिस उद्देश्य से जमीन खरीद ली, लेकिन इस्तेमाल अलग काम में हो रहा है ऐसे मामलों की भी जांच सरकार कराएगी और ऐसे मामले जो सही पाए जायेंगे वो जमीन वापस होगी।

भू कानून मूल निवास जैसे मुद्दे पर हम संवेदनशील हैं। देव भूमि की जनता को ये भरोसा दे रहा हूं कि सबकी भावनाओ और सबसे वार्ता करने के बाद हम निर्णय लेंगे। सीएम ने कहा कि अगले बजट सत्र में गठित कमेटी के तहत एक बड़ा भू-कानून हम लेकर आयेंगे।राज्य में 9 नवंबर से यूसीसी लागू होने की संभावना कम है हालांकि सीएम बोले कमेटी की बैठक के बाद स्थिति साफ होगी।

 

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours