देहरादून के डीएम और एसएसपी ने दुपहिया वाहन में बैठकर लिया शहर का जायजा 

1 min read

 

 

देहरादून के डीएम सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने दुपहिया वाहन में बैठकर शहर का जायजा लिया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं, जिलाधिकारी खुद ही दुपहिया वाहन चला रहे हैं और एसएसपी उनके पीछे बैठे हैं। जिलाधिकारी ने अपने इस भ्रमण के दौरान शहर के विभिन्न चौराहों और क्षेत्र का जायजा लिया। वहां पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि कई जगहों पर खराब सड़कों की शिकायत आती रही हैं। बरसात के मौसम में कई जगहों पर जल भराव की समस्या भी देखने को मिलती है। ट्रैफिक की स्थिति को भी नजदीक से जानने और समझने की जरूरत है, ताकि उसमें ट्रैफिक जाम की समस्या में सुधार लाया जा सके। इन सभी बिंदुओं पर जिलाधिकारी ने मौके का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाए।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours