उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने 2 लाख के इनामी बदमाश विक्रम को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से गिरफ्तार किया है। यह बदमाश राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलर्स में हुई 15 करोड़ की डकैती के मामले में शामिल था। या बदमाश इतना शातिर है कि इसने देर रात पुलिस पर लोडेड हथियार से हमला बोल दिया जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान इसके पैर में गोली लगी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के दिन 9 नंबर को देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलर्स में 15 करोड़ की डकैती हुई थी और पुलिस को बदमाशो की तलाश थी, इस डकैती के मामले में अब तक आठ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त हथियार की रिकवरी के लिए विक्रम को प्रेम नगर के जंगल क्षेत्र में ले जाया गया। जहां उसने पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस को गोली चलानी पड़ी। जिसमें विक्रम घायल हो गया। अभियुक्त विक्रम की निशान देही पर एक लोडेड पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया की पकड़ा गया अभियुक्त विक्रम मण्णापुरम गोल्ड अंबाला में हुई लूट के प्रयास में शामिल था। जहां वह अन्य अभियुक्तों के साथ बिहार से आया था और अंबाला से फिर देहरादून पहुंचा। यहां उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। अभी तक इस घटना में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने 2 लाख के इनामी बदमाश विक्रम को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से गिरफ्तार किया
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours