उत्तराखंड बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा निराधार है। बीजेपी सरकार में केदारनाथ धाम का विकास हो रहा है और कांग्रेस को यह विकास अच्छा नहीं लग रहा है, जिसकी वजह से कांग्रेस के नेता अनर्गल बयान दे रहे हैं। बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने केदारनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक किया बाबा केदार उन्हें सद्बुद्धि दें।आपको बता दें कि कांग्रेस ने विगत दिवस अपने दूसरे चरण की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा की शुरुआत की थी। शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने जलाभिषेक किया और अपने दूसरे चरण की यात्रा समाप्त की। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि केदारनाथ यात्रा के माध्यम से कांग्रेस केदारनाथ विधानसभा सीट को साधने में लगी हुई है। बीजेपी ने कांग्रेस की इस यात्रा को निराधार बताया है। प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि केदारनाथ धाम की शीला को कोई भी कहीं ले जा नहीं सकता है कांग्रेस के लोग अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं जिस वजह से वह इस तरीके की बातें करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम में निर्माण का कार्य किया जा रहा है, लेकिन उनके प्रदेश अध्यक्ष को केदारनाथ धाम का विकास भा नहीं रहा है, जिस वजह से वह इस तरीके के अनर्गल बयान दे रहे हैं।
+ There are no comments
Add yours