उत्तराखंड में लोकपाल की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बनाई गई समिति की दूसरी बैठक हुई। बैठक में लोकायुक्त की नियुक्ति के साथ एक सदस्य के नाम पर भी चर्चा की गई। सदस्य के रूप में किसका नाम होगा, इसका फैसला राज्यपाल के अनुमोदन के बाद होगा। यह कहा जा सकता है कि लोकपाल की नियुक्ति के लिए सरकार ने एक मजबूत प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयन समिति की सदस्य विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में जो बैठक हुई है उस पर लोकायुक्त के नाम और प्रारूप पर चर्चा हुई है। इस पर आखिरी निर्णय राज्यपाल को लेना है, लेकिन सरकार ने लोकायुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत शुरुआत कर दी है।
+ There are no comments
Add yours