देवभूमि उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में असामाजिक तत्व अब और अधिक सक्रिय हो गए हैं। खास तौर पर दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को वह अपना टारगेट बना रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में ग्रामीणों को टारगेट किया जा रहा है, जहां के लोग रोजगार के लिए सीजन के दौरान अपने गांव को छोड़कर दूसरी जगह जाते हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में केवल महिलाएं रह जाती हैं, जिन्हें आसानी से सामाजिक तत्व टारगेट करते हैं। प्रदेश के रुद्रप्रयाग जिले में स्थानीय लोग खुद ही अपने को बचाने में जुट गए हैं। क्षेत्र में जगह-जगह बैनर लगाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं कि उनके क्षेत्र में अगर कोई संदिग्ध नजर आए तो इसकी शिकायत पुलिस से करें। स्थानीय लोगों का कहना है कि हम सीजन में अपना गांव छोड़कर नीचे व्यापार के लिए आते हैं, लेकिन घर में रह रही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। लगातार कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।
+ There are no comments
Add yours