मौसम विभाग ने आज और कल के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

 

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत देहरादून बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज सोमवार और कल मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश में मध्यम बारिश हुई है। अब दो दिनों तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में सामान्य और हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही साथ उन्होंने देहरादून पिथौरागढ़ और बागेश्वर में दो दिनों के दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक ने सभी से अपील की है कि मौसम की चेतावनी को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्र की यात्रा करने वाले और बरसाती नदियों के आसपास रहने वाले लोग सतर्क रहें।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours