देहरादून के आईएसबीटी में एक मानसिक रूप से आंशिक विक्षिप्त 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी से बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आते ही उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने पीड़िता से मुलाकात की। राजकीय बालिका निकेतन पहुंच कर उन्होंने एसएसपी देहरादून अजय सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ पीड़िता किशोरी से मुलाकात कर उसका का हाल जाना।
महिला आयोग की अध्यक्ष ने पीड़िता से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। घटना की जानकारी लेने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने एसएसपी देहरादून अजय सिंह को निर्देश दिए हैं कि मामले में गंभीरता से गहन जांच करते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें कोई भी आरोपी कोई भी साक्ष्य छूटना नहीं चाहिए। जानकारी में पीड़िता के बयान के आधार पर पता चला है कि किशोरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र की निवासी है जो कि आंशिक रूप से मानसिक विक्षिप्त है। जिसके माता पिता नहीं हैं। फिलहाल पीड़िता को बालिका निकेतन में रखा गया है। महिला आयोग की आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण व संवेदनशील प्रकरण में पुलिस व सीडब्ल्यूसी की मुस्तैदी से शीघ्र कार्रवाई की जा रही है। कोई भी आरोपी कानून से नहीं बच सकता है। आपको बता दें कि एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में पुलिस ने चिन्हित सभी आरोपियों की पहचान पीड़िता से फोटो के माध्यम से कराई।
+ There are no comments
Add yours