राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की उत्तराखंड में होगी जनसभा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

 

 

प्रदेश में आगामी दिनों में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव और निकाय चुनाव होना है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 20 सितंबर से पहले उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं।

आपको बता दें कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की देहरादून में दोनों नेताओं की बड़ी रैली कराने की तैयारी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी देशभर में अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसके तहत सितंबर माह में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का उत्तराखंड का दौरा प्रस्तावित है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उत्तराखंड में रैली को लेकर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि इससे प्रदेश में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस समय अभी आपदा का दौर चल रहा है और ऐसे में कांग्रेस राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव होना है और इसी को लेकर कांग्रेस अपनी नेताओं को बुला रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की नीतियों और उद्देश्यों को जानती है किसी के आने से उत्तराखंड में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours