हर घर तिरंगा अभियान, भारत माता जय के लगे जयकारे

 

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर दर्शन लाल चौक होते हुए परेड ग्राउंड में स्थित कीड़ा स्थल भवन में पहुंची। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों के भारत माता की जयकारे से पूरा आसमान गूंज उठा। इस तिरंगा यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह यात्रा देहरादून के साथ-साथ पूरे प्रदेश और देश में 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य यह है कि तिरंगे का मान सम्मान को लोग समझ सकें और लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित हो सके।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours