हर साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा बंधन पर बहनों को सौगात दी है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर ने आदेश जारी किए हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड राज्य के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाएं फ्री सफर कर सकती हैं। उनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा।
+ There are no comments
Add yours