खेल मंत्री का दावा 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड तैयार

 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड को मेजबानी दी गई है। उत्तराखंड सरकार और खेल विभाग ने इसके लिए सभी तैयारी सुनिश्चित कर ली है। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड तत्परता से तैयार है। जिन संसाधनों की जरूरत है उनकी पूरी तैयारी खेल विभाग ने कर ली है, साथ ही जो शेष प्रक्रियाएं हैं, उनका कार्य भी गतिमान है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात कर उन्हें 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के परिपेक्ष में एक पत्र भी सौपा है। केंद्रीय खेल मंत्री से आग्रह भी किया है, कि भारतीय ओलंपिक संघ जल्द से जल्द 38वें राष्ट्रीय खेलों की तिथि घोषित करें, ताकि बाकी तैयारियों को समय से पहले सुनिश्चित किया जा सके, जिससे 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन सफलता और भव्य तरीके से हो सके।

 

 

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours